Thursday, June 7, 2018

ज़िले को प्रगति की राह मे ले जाने के लिए महिलाओं एवं बच्चो का संरक्षण एवं सर्वांगीण विकास महत्वपूर्ण

ज़िले को प्रगति की राह मे ले जाने के लिए महिलाओं एवं बच्चो का संरक्षण एवं सर्वांगीण विकास महत्वपूर्ण
सभी विभाग एकजुट होकर करे यह प्रयास - श्री जैन



अनूपपुर 7 जून 2018/ बच्चे देश का भविष्य होते हैं। महिलाओं द्वारा प्राप्त होती है इन बच्चों को प्रथम शिक्षा। अपने क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए  बच्चो एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा  एवं सर्वांगीण विकास आवश्यक है । आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने यह भी कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओ के माध्यम से आगनवाड़ी केन्द्रो मे बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास का ध्यान रखने के साथ किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के तरीके बताए जाने चाहिए एवं इस हेतु आवश्यक सुविधाएं दी जानी चाहिए। योजनाओ के माध्यम से लाभ प्रदाय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस हेतु आँगनवाड़ी केन्द्रो की नियमित रूप से समीक्षा जरूरी है। आपने ज़िले के समस्त विभागो को  एक-एक क्लस्टर की नियमित रूप से कार्ययोजना बनाकर मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया है। आपने महिला विकास विभाग के अधिकारियों से ज़िले मे संचालित आँगन वाड़ी केन्द्रो की जानकारी ली। साथ ही एमयूएसी चार्ट के हिसाब से बच्चो का वजन, टीएचआर की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, साल्टर मशीन की उपलब्धता के संबंध मे पूंछताक्ष कर आवश्यक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया। आपने आंगनवाड़ी केन्द्रो की साफ सफाई एवं बच्चो के विद्यालय मे जाकर शिक्षा प्राप्त करने हेतु आवश्यक वातावरण निर्माण के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें