| डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये काउंसलिंग कार्यक्रम जारी |
| अनुपपुर | 07-जून-2018 |
पी.पी.टी. - 2018 के माध्यम से मध्यप्रदेश के शासकीय स्वशासी, अनुदान प्राप्त, वित्तीय एवं निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक कॉलेजों और इंजीनियरिंग संस्थाओं में द्वित्तीय पाली में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिये ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग सामान्य पूल एवं टी.एफ.डब्ल्यू. (ट्यूशन फी वेवर) के लिए एक साथ होगी। काउंसलिंग में शामिल होने के लिये आधार नम्बर जरूरी है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 से 30 जून तक होगा। दस्तावेजों का सत्यापन तथा इच्छित संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने का कार्य 15 से 30 जून तक होगा। कॉमन मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी होगी। आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, दस्तावेजों का सत्यापन तथा आवंटित संस्था में प्रवेश 4 से 10 जुलाई तक होगा। अपग्रेडेशन का विकल्प भी इस दौरान दे सकते हैं। अपग्रेडेशन आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, दस्तावेजों का सत्यापन तथा आवंटित संस्था में प्रवेश 13 से 17 जुलाई तक होगा। द्वितीय चरण में पी.पी.टी. 2018 के आधार पर आवंटन उपरांत रिक्त रह गयी सीटों के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 13 से 23 जुलाई तक होगा। मेरिट सूची 25 जुलाई को जारी होगी। प्रवेश 27 से 31 जुलाई तक होगा। |
Thursday, June 7, 2018
डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये काउंसलिंग कार्यक्रम जारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment