| दस जून को किसान महा-सम्मेलन |
| अनुपपुर | 07-जून-2018 |
उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एनडी गुप्ता ने बताया है कि अनूपपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों पर 10 जून को किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में प्रात 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कृषक संगोष्ठियाँ भी आयोजित की जायेंगी। संगोष्ठियों में कृषि वैज्ञानिक किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत करायेंगे।
किसान महा-सम्मेलन का प्रदेश में न्यूज चौनल्स के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। विकाखण्ड स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में किसान एल.ई.डी टी.वी. के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश सुन सकेंगे। सम्मेलन में किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, फसल-चक्र में परिवर्तन, नवीन उन्नत बीज, अंतवर्ती फसल, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा, खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण, जैविक खेती के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कस्टम हायरिंग और कस्टम प्रोसेसिंग, पशुपालन, मछली पालन को बढ़ावा देने की योजना के साथ मुख्यमंत्री कृषक युवा उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी। सम्मेलन स्थल पर कृषि उपलब्धि और कृषि की आधुनिक तकनीकों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। |
Thursday, June 7, 2018
दस जून को किसान महा-सम्मेलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment