Thursday, June 7, 2018

बहपुर की ज़िद्दी गैंग के सामने नही चल रही बड़े बड़ों की स्वीकार अपनी भूल कर रहे हैं शौचालय का प्रयोग

बहपुर की ज़िद्दी गैंग के सामने नही चल रही बड़े बड़ों की
स्वीकार अपनी भूल कर रहे हैं शौचालय का प्रयोग



अनूपपुर 7 जून 2018/ बच्चे मन के सच्चे होते हैं।ईश्वर का स्वरूप हैं, अगर बच्चों का किसी कार्य मे सहयोग मिल जाए तो सफलता निश्चित है। जिले को खुले मे शौच मुक्त बनाने के अभियान में अब ज़िला प्रशासन को बच्चों का भी साथ प्राप्त हो गया है। पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत बहपुर के ग्राम बेलगवाँ में बच्चों ने ज़िद्दी गैंग बनायी है। यह गैंग प्रातः उठकर गाँव का चक्कर लगाती है और खुले में शौच करने जा रहे गाँव के बड़े बूढ़ों को रोकती है। बच्चों की इस ज़िद के सामने असहाय होकर अपनी ग़लती को समझकर गाँव के निवासियों ने शौचालय जाना प्रारम्भ कर दिया है। जिले में चल रहे इस अभियान के तहत बगैहाटोला में सीईओ जनपद कोतमा श्री बीएम मिश्रा ने ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। साथ ही सुबह ग्राम का भ्रमण कर पुनः रात में दी गयी समझाइश को दोहराया। सम्पूर्ण ज़िले मे स्वच्छता हेतु चलाये जा रहे महाभियान के अंतर्गत जिलाधिकारियों, विकासखंड अधिकारियों, मैदानी अमलो द्वारा आवंटित ग्रामो मे चौपाल लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इस अभियान मे बढ़ती हुई जनभागीदारी इसके सही राह मे चलने एवं सफलता की ओर अग्रेषित होने को प्रदर्शित कर रही है। वास्तव मे यह अभियान हर एक व्यक्ति को जागरूक कर उनके अंदर स्वच्छता की समझ लाने पर आधारित है। ताकि स्वच्छ रहने हेतु किसी बाहरी उत्प्रेरण की आवश्यकता ही न हो। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िले के समस्त प्रबुध एवं जिम्मेदार नागरिकों से इस अभियान मे प्रशासन का साथ देकर अनूपपुर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने हेतु सहयोग देने के लिए कहा है। ज़िले को स्वच्छ बनाना हर एक नागरिक की ज़िम्मेदारी एवं कर्तव्य है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें