| ग्रीमीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या का बरसात पूर्व हो निदान जिला पंचायत सा.प्र.स. की बैठक में सदस्यों ने उठाये मुद्दे |
| अनुपपुर | 07-जून-2018 |
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या से ग्रसित रोले-मजरे की समस्याओं को उठाते हुऐ जिला पंचायत सदस्य श्री सुदामा सिंह तथा श्री मती स्नेहलता सोनी तथा श्री मंगलदीन साहू ने बरसात पूर्व विद्युत समस्याओं के निराकरण कराने जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में मुददा उठाया सदस्यों ने अवगत कराया की पुष्पराजगढ जनपद के ग्राम पंचायत पटना के ग्राम बधार ग्राम पंचायत खाल्हेदूधी के ग्राम हर्रा टोला ग्राम पंचायत खमरौध के वार्ड क्र. 14, 15 तथा जैतहरी जनपद के ग्राम पंचायत केल्हौरी के मौहार टोला व जनपद अनूपपुर के ग्राम पंचायत निमहा के ग्राम बेनीबारी में विद्युत समस्या होने से ग्रामीणें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर विद्युत समस्या के निराकरण करने के निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती डॉ. सलोनी सिडाना ने बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के सहायक मंत्री श्री तिवारी को दिये आपने शीघ्र विद्युत समस्या का निराकरण कर सम्बन्धित क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्यों को निराकरण से अवगत कराने को भी कहा।
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिपं. अध्यक्ष श्रीमती रूपमति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिप. उपाध्यक्ष श्री राम सिंह, कृषि समिति के सभापति श्री सुदामा सिंह सिंग्राम, ग्राम संचार एवं संकर्म समिति के सभापति श्री भूपेन्द्र सिंह, वन समिति के सभापति श्री मंगलदीन साहू, उद्योग एवं सहकारिता समिति की सभापति श्रीमती सरला सिंह, महिला बाल विकास तथा स्वास्थ्य समिति सभापति श्रीमती स्नेहलता सोनी सहित जिप. सीईओ श्रीमती सलोनी सिडाना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव उपसंचालक पशुचिकित्सा डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान, लो. नि.वि.के कार्यपालक यंत्री श्री आर.एन.सिंह, आईएस के ईई श्री एस.बी.रावत, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री शुक्ला, सहायक संचालक उद्यीनिकी श्री बी.डी. नायर, सहायक संचालक मत्स्य श्री एस.एस परिहार, सहायक आयुक्त आ.वि. श्री पी.एन. चतुर्वेदी, जिला महिला बाल विकास आधिकारी श्री मती मंजूलता सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, एन.आर.एल.एम. के डीपीएम श्री शंशाक प्रताप सिहं आदि उपस्थित थे। बैठक में जिला पंचायत कृषि समिति के सभापति श्री सुदामा सिंह ने जिले में आयोजित किये जाने वाले लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में सम्बोधित क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य को सूचना देते हुए आमंत्रित करने सदन का ध्यान आकर्षण कराया जिस पर सभी विभागों को प्रोटोकॅाल का पालन सुनिश्चित करने का कहा गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा निर्मित कराई जाने सड़कों को शीघ्र पूरा कराने वन भूमि आदि की समस्याओं का निराकरण कराने की बात कही गई। संचार एवं संकर्म समिति के सभापति श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा बैठक में पंचायत बीड की जॉच कराने की मांग की गई बैठक में जिला पंचायत के विभिन्न समितियों की बैठक समय-सीमा में कराने के सम्बन्ध में जिप. सीईओ ने सम्बंधित समिति सचिव को निर्देश दिये। जिला पंचायत के मूल कर्मचारियों को सातवां वेतन दिये जाने का अनुमोदन बैठक में दिया गया। |
Thursday, June 7, 2018
ग्रीमीण क्षेत्रों में विद्युत समस्या का बरसात पूर्व हो निदान जिला पंचायत सा.प्र.स. की बैठक में सदस्यों ने उठाये मुद्दे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
गांव-गांव में घूमकर आयुक्त श्री शर्मा ने खोजे नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरण - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 आयुक्त...

No comments:
Post a Comment