Thursday, June 7, 2018

स्वास्थ्य मानको मे रखें पैनी नजर कमियो का चिंहांकन कर करें आवश्यक उपाय - आयुक्त

स्वास्थ्य मानको मे रखें पैनी नजर 
कमियो का चिंहांकन कर करें आवश्यक उपाय - आयुक्त 



अनूपपुर 7 जून 2018/ अनूपपुर ज़िले मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त शहडोल  श्री जे के जैन ने कहा कि उचित एवं उपयुक्त स्वास्थ्य सुविधाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन का लक्ष्य है।  इस हेतु आ रही समस्याओं का समय से निदान आवश्यक है। आपने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर पी श्रीवास्तव से ज़िले मे स्वास्थ्य के मानको की जानकारी ली। आपने एएचएस सर्वे के अनुसार ज़िले मे अभी तक 68 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा टीकाकरण का स्तर सोचनीय इस पर युद्धस्तर से कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य के अन्य मानको शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, मलेरिया प्रसार, कुष्ट प्रसार, रोगों के प्रकारों पर आपके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पैनी नजर रखने के लिए कहा है। आपने मातृ एवं शिशु मृत्यु के कारको का पता लगाकर उनकी रोकथाम हेतु आवश्यक सुझाव एवं गतिविधियां सुनिश्चित करने के लिए कहा। सावधानी से बचाव हो सकने वाले रोगों के संबंध मे समय समय पर विभाग द्वारा सूचनाओ का प्रकाशन एवं शिविरो के माध्यम से जानकारी दिया जाना सुनिश्चित करने हेतु आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। आपने ज़िला चिकित्सालय, पीएचसी, सीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रो मे दवाओ की उपलब्धता एवं आवश्यकता अनुरूप दवाइयों की समय पर मांग प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया है। आपने कहा दवाइयों की ज़िले मे उपस्थित समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो मे उपलब्धता अविरोध होनी चाहिए। श्री जैन के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रो मे सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।  आपने प्रेरणा योजना एवं ज़िले मे हुए कोकलियर इंप्लांट के प्रकरणो की जानकारी भी प्राप्त की।
डॉ आर पी श्रीवास्तव ने बताया टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने हेतु कैच अप प्रोग्राम एवं मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। जल्दी ही स्तर मे सुधार होगा । आपने ज़िले मे एम्ब्युलेन्स की सुविधा संतोषजनक न होने की समस्या से भी आयुक्त महोदय को अवगत कराया। आयुक्त महोदय ने शीघ्र ही इस समस्या का निदान करने हेतु कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें