शासकीय योजनाओ के माध्यम से लाभार्थियों के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन करे सुनिश्चित - आयुक्त श्री जे के जैन
अनूपपुर 7 जून 2018/ शासकीय योजनाओ का लक्ष्य हितग्राही के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन लाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन करते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि योजनाओ के मूल मे निहित आजीविका संवर्धन की भावना परिणामो मे परिलक्षित हो। उक्त निर्देश आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने आज अनुपपुर मे जिलाधिकारियों की विशेष बैठक मे दिये।आपके द्वारा ज़िले मे रोजगार संवर्धन के लिए चलाये जा रहे प्रयासो की विस्तृत समीक्षा की गयी। आपने ज़िले मे संचालित समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (शासकीय एवं अशासकीय) के माध्यम से प्रतिवर्ष शिक्षित किए जाने वाले युवाओं एवं उनके नियोजन के संबंध मे जानकारी ली। आपने प्राचार्य आईटीआई को निर्देश दिये हैं कि रोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई जैसे अभियानो के माध्यम से युवाओं को व्यवसायिक पढ़ाई एवं रोजगार के अवसरो के बारे मे नियमित रूप से अवगत कराये। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का क्रियान्वयन क्षेत्र के युवाओ के रुझान एवं नियोजन दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित कर सुनिश्चित करें। आपने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को उज्ज्वला योजना के समस्त पात्र हितग्राहियों को कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ इस बात की जानकारी भी रखने को कहा कि लाभान्वित हितग्राही रीफ़िल करा रहे हैं अथवा नहीं। उज्ज्वला योजना का लक्ष्य स्वछ ईधन के इस्तेमाल से पर्यावरण एवं महिलाओं के स्वास्थ्य मे सुधार लाना है। ऐसा होने पर ही योजना निहित उद्देश्य की प्राप्ति हो सकेगी। ज़िले मे निवासरत समस्त बैगा परिवारों की महिला मुखिया के खाते मे हर माह 1000 रुपये पेंशन आहार अनुदान दिया जाना है। इस हेतु आपने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को समस्त औपचारिकताएँ प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। भुगतान मे किसी भी प्रकार विलंब अस्वीकार्य है। आपके द्वारा नगरपालिका अनुपपुर मे स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे प्रयासो एवं पोलिथीन के उपयोग बंद करने के प्रति जागरूकता लाकर किए जा रहे प्रयासो के बारे मे जानकारी ली गयी। साथ ही आगामी नगरपालिका चुनावो को ध्यान मे रखते हुए मतदान केन्द्रो का चयन, मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये हैं।आपके द्वारा संसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत कार्य एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली गयी। आपने पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालन यंत्री लोक स्वस्थ्य यान्त्रिकी को निर्देशित किया। सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन एवं वर्तमान विद्युत वितरण की समीक्षा करते हुए श्री जैन ने कार्यपालन यंत्री एमपीएमकेवीवीसीएल को कार्य को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि मे पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है।
आपने संसाधनो की कमी, अधिकारियों की कमी एवं अतिरिक्त प्रभार के साथ कार्य कर रहे ज़िले के अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा यहाँ कार्य कर आप लाखो लोगों की आजीविका मे परिवर्तन ला रहे हैं वह सराहनीय है। बैठक मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment