अगर आपका गाँव स्वच्छता के प्रति जागरूक तो मिलेंगी विशेष सुविधाएं
अनूपपुर 7 जून 2018/ ज़िला पंचायत के द्वारा ऐसे गाँव जो स्वच्छता के प्रति जागुरुक हैं उनको विशेष सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना के द्वारा ज़िला पंचायत कार्यालय मे आगन्तुको के लिए दो पर्चियों की व्यवस्था की गयी है। हरी पर्ची जागरूक ग्राम के लिए लाल पर्ची ऐसे गाँव के आगन्तुको के लिए जो स्वचछता के प्रति उदासीन अथवा लापरवाह है। ज़िला पंचायत मे सुविधाओं के प्रदाय एवं आगन्तुको से मिलने मे हरी पर्ची वाले ग्रामो के आगन्तुको को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम मे जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पोड़ी के शंभू को प्राथमिकता के साथ सीईओ मैडम से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। डॉ सिडाना का नागरिकों से आह्वान है कि सभी लोग ज़िले को खुले मे शौच मुक्त बनाकर ज़िला पंचायत को दो पर्चियों के नियंत्रण से भी मुक्त करे। आपने कहा आगे आने वाले समय मे खुले मे शौच मुक्त ग्रामो को अन्य विशेषाधिकार दिये जाएंगे।

No comments:
Post a Comment