Thursday, June 7, 2018

कक्षाओं के प्रारम्भ होने से पूर्व करें शालाओं की मरम्मत का कार्य - कमिश्नर प्रतिभाओ को पहचानकर उन्हे प्रोत्साहित करे

कक्षाओं के प्रारम्भ होने से पूर्व करें शालाओं की मरम्मत का कार्य - कमिश्नर
प्रतिभाओ को पहचानकर उन्हे प्रोत्साहित करे



अनूपपुर 7 जून 2018/ शालाओ मे नियमित कक्षाएं शीघ्र ही प्रारम्भ होने वाली हैं, उक्त का संज्ञान लेते हुए शालाओं मे आवश्यक मरम्मत का कार्य जैसे कि नल की टोटियाँ, छत एवं दीवारों की छोटी मोटी मरम्मत, छात्रावासों मे प्रकाश की व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत एवं साफ सफाई आदि कार्य समय से सुनिश्चित करने के निर्देश आयुक्त श्री जे के जैन ने ज़िला शिक्षा अधिकारी,डीपीसी सर्व शिक्षा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  को दिये हैं।  शालाओं मे शौचालय की उपलब्धता एवं उनके उपयोग की सुनिश्चितता करने के निर्देश देते हुए आपने कहा शौचालयों की नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। इस हेतु शाला प्रबंधन समिति को विशेष बजट का आवंटन भी किया गया है। आपने शौचालयों को हवादार बनाने के लिए आवश्यक परिवर्तन के लिए भी संबन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया है। शालाओ मे ड्रॉप आउट छात्रों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करे। यह पता लगाना आवश्यक है कि छात्र किन कारणो से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहा है। शैक्षणिक गतिविधियों को रुचिकर बनाए एवं छात्रों की शैक्षणिक एवं अन्य प्रतिभाओ को पहचानकर उन्हे प्रोत्साहित करें।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें