सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो का निराकरण प्रारम्भिक लेवल मे सुनिश्चित करें - आयुक्त श्री जैन
अनूपपुर 7 जून 2018/ आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे के जैन ने आज ज़िला मुख्यालय अनूपपुर मे कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित जिलाधिकारियों की बैठक मे सीएम हेल्प लाइन के बिना विचारण अग्रेषित होने वाले प्रकरणो मे अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आवेदक की समस्या का समाधान संबन्धित विभाग एवं अधिकारी द्वारा ही किया जाता है। अगर आवेदक की मांग वैध है तो उसे निराकृत करने का उत्तरदायित्व प्रथम रूप से सक्षम अधिकारी का है। अगर आवेदन मांग है अथवा संबधित आवेदक पात्र नहीं है तो प्रकरणो मे स्पष्ट टीप अनिवार्य रूप से अंकित करे। बिना विचारण सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो के अग्रेषित होने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी। आपने यह भी कहा कि स्पष्ट टीप अंकित न होने से आवेदनो का निराकरण और भी दुष्कर हो जाता है। सभी अधिकारियों को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि ऐसा परिस्थितियाँ उत्पन्न ही न होने पाएँ।
No comments:
Post a Comment