| समय-सीमा मे लंबित प्रकरणो की करें त्वरित कार्यवाही - कलेक्टर |
| अनुपपुर | 02-जुलाई-2018 |
समय-सीमा समीक्षा मे चिन्हांकित विषयो की प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं लोक सेवा गारंटी की सेवाओं का समय में निराकरण करें। अगर विषयो का निराकरण कर दिया गया है तो पालन प्रतिवेदन अगर कार्य प्रगति पर अथवा कार्यवाही लंबित है तो वस्तुस्थिति से अवश्य अवगत कराएँ। उक्त निर्देश कलेक्टर अनुग्रह पी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे दिये। आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। आपने विभिन्न जिलाधिकारियों को आवंटित ग्राम मे वहाँ के निवासियों के व्यवहार मे स्वच्छता संबंधी जागरूकता लाने हेतु नियमित रूप से फॉलो अप करने हेतु कहा है। इसके साथ ही समस्त शासकीय कार्यालयों ,छात्रावासो एवं विद्यालयों में शौचालय की उपलब्धता महिला एवं पुरूषों के लिये पृथक-पृथक व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर श्री मती अनुग्रह पी ने निर्देशित किया है। इसके अतिरिक्त आपने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, स्वीप गतिविधियों के संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये। आपने स्वरोजगार योजनाओं के लक्षित उद्देश्यों समय में प्राप्ति हेतु संबधित स्वरोजगार मूलक विभागों को आवेदन प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही एवं स्वीकृति हेतु निर्देशित किया है। आपने बताया कि स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा 05 जुलाई को प्रमुख सचिव श्री कांताराव की उपस्थिति में की जायेगी। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम सुश्री नदीमा शीरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
|
Monday, July 2, 2018
समय-सीमा मे लंबित प्रकरणो की करें त्वरित कार्यवाही - कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...
No comments:
Post a Comment