Monday, July 2, 2018

उपयोगिता प्रमाण पत्र मे जियोटैग फोटोग्राफ संलग्न होना अनिवार्य- कलेक्टर

उपयोगिता प्रमाण पत्र मे जियोटैग फोटोग्राफ संलग्न होना अनिवार्य- कलेक्टर



अनूपपुर 2 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त निर्माण एजेंसियों को प्रगतिरत कार्यों की अगली किस्त अथवा आखिरी किस्त की राशि प्राप्त करने हेतु उपयोगिता प्रमाण पत्र अथवा पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ निर्माण कार्य की जियो टैग फोटो इन्फ्रामैपिंग अथवा नोटकैम के माध्यम से अनिवार्य रूप से संलग्न करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त आशय का आदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना द्वारा समस्त निर्माण एजेंसियों को जारी किया जा चुका है।उक्त फोटोग्राफ के संलग्न न होने की स्थिति मे राशि का प्रदाय संभव नहीं हो सकेगा। इसकी ज़िम्मेदारी संबन्धित निर्माण एजेंसी की होगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें