| प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग |
| अनुपपुर | 02-जुलाई-2018 |
प्रदेश में बारिश की शुरूआत होने के साथ ही मौसमी बीमारियों जैसे दस्त-उल्टी, स्वाइन फ्लू एवं वाहक जनित रोगों (मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया) के खतरों की संभावनाओं की ध्यान में रखकर इनकी जाँच एवं उपचार के लिये स्वास्थ्य विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की हैं। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य द्वारा आज यहाँ मौसमी बीमारियों से निपटने के लिये तैयारियों की समीक्षा की गई। इन बीमारियों की समुचित रोकथाम एवं उपचार प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किये गये। प्रदेश के मैदानी स्वास्थ्य अमले को निरंतर सतर्क रहने के लिये भी कहा गया है।
राज्य-स्तर पर मौसमी बीमारियों की प्रति दिन मॉनीटरिंग के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में कंट्रोल-रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल-रूम से प्रति दिन दो बार प्रातरू 11-12 बजे एवं शाम की 6 बजे रिपोर्ट जारी की जायेगी, जिसके आधार पर प्रभावित जिलों के लिये आवश्यक निर्देश जारी करते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सकेगा। प्रदेश में जिला स्तर पर भी मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिये कंट्रोल-रूम संचालित होंगे। जिला कंट्रोल-रूम से प्रतिदिन सुबह 10.30 से 11.30 बजे एवं शाम को 4-5 बजे के बीच में निर्धारित प्रारूप में जानकारी राज्य-स्तर पर भेजने के निर्देश दिये गये हैं। जिला ऐपिडेमियोलॉजिस्ट, जिला मलेरिया अधिकारी एवं वरिष्ठ जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला-स्तर पर कंट्रोल-रूम के प्रभारी होंगे। इसके अतिरिक्त कंट्रोल-रूम से जानकारी प्रेषित करने का दायित्व संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का होगा। राज्य एवं जिला-स्तर के कंट्रोल-रूम प्रातरू 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक क्रियाशील रहेंगे। |
Monday, July 2, 2018
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment