| प्रदेश की एक लाख 11 हजार शालाओं में हुआ मूलभूत दक्षताओं का आकलन |
| बेसलाइन टेस्ट में शेष रहे बच्चों की दक्षता का आकलन 10 जुलाई तक जारी होगा |
| अनुपपुर | 02-जुलाई-2018 |
स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये 25 जून से बेसलाइन टेस्ट शुरू किया, जो 30 जून तक चला। बेसलाइन टेस्ट के माध्यम से प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों में दक्षता का आकलन किया गया।
प्रदेश की लगभग एक लाख 11 हजार प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी शालाओं में पढ़ने वाले 54 लाख बच्चों के बीच बेसलाइन टेस्ट किया गया। बेसलाइन टेस्ट के जरिये विद्यालयों में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के आधार पर उनका समूह में वर्गीकरण किया गया। दूसरे चरण में बेसलाइन टेस्ट की डाटा एन्ट्री की जायेगी, जिससे जिला एवं राज्य-स्तर पर मूलभूत दक्षताओं की स्थिति का अवलोकन किया जायेगा। बेसलाइन टेस्ट की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाये रखने के लिये विभागीय स्तर पर शाला मित्र, प्रधानाध्यापक और थर्ड पार्टी मॉनीटरिंग के रूप में प्रदेश के केन्द्रीय विद्यालय के स्टॉफ का भी सहयोग लिया गया। जिन बच्चों का बेसलाइन टेस्ट नहीं हो सका है, उनके लिये 10 जुलाई तक यह कार्य किया जायेगा। बेसलाइन टेस्ट के विश्लेषण के बाद बच्चों की दक्षता बढ़ाने के लिये शैक्षणिक स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। इस प्रक्रिया में हिन्दी भाषा और गणित की विशेष कक्षाएँ लगाई जायेंगी। प्रदेश में इस वर्ष बेसलाइन टेस्ट प्रक्रिया में वीडियो का भी उपयोग किया गया है। इसकी सूचना लिंक शिक्षकों को उनके मोबाइल पर दी गई। बेसलाइन टेस्ट में यू-ट्यूब का भी उपयोग किया गया। |
Monday, July 2, 2018
प्रदेश की एक लाख 11 हजार शालाओं में हुआ मूलभूत दक्षताओं का आकलन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment