जन कल्याण योजना (संबल) के हितलाभ वितरण के लिए स्व्प्रेरणा से करे कार्य
अनूपपुर 2 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने मुख्यमंत्री जन कल्याण योजनांतर्गत हितलाभ वितरण एवं प्राप्त आवेदनो की वस्तुस्थिति की विस्तृत समीक्षा की। आपने योजनांतरगत हितलाभ वितरण कर रहे सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनांतरगत वितरित किए जाने वाले लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। आपने निर्देश दिये हैं कि पात्रो का स्व्प्रेरणा से घर घर जाकर चिंहांकन कर हितलाभ वितरण सुनिश्चित करें। आपने ज़िला स्तरीय टास्क फोर्स एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स को इस आशय हेतु मैदानी अमलों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैं।
No comments:
Post a Comment