बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई विशेष बैठक
अनूपपुर 2 जुलाई 2018/ मानसून को ध्यान मे रखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार मे बाढ़ की स्थिति से बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आज विशेष बैठक का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने संबन्धित विभागों को बाढ़ की स्थिति मे आश्रय स्थल के चिंहांकन , खाने एवं दवाइयों की व्यवस्था शुद्ध पेय जल की व्यवस्था, प्रशिक्षित तैराको की उपलब्धता के संबंध मे जिम्मेदारियाँ सौपी। आपने पुल-पुलियों, आवागमन के रास्तो मे ओवरफ्लो की स्थिति मे दुर्घटना से बचाव हेतु आवश्यक बैरीकेडिंग, चेतावनी संदेश स्थापित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक मे मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर सुश्री नदीमा शीरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment