Monday, July 2, 2018

ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज शुक्ला को प्रदान किया गया अधिमान्य पत्रकार का प्रमाण पत्र

ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज शुक्ला को प्रदान किया गया अधिमान्य पत्रकार का प्रमाण पत्र 


अनूपपुर 2 जुलाई 2018/ ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज शुक्ला को आज ज़िला जनसम्पर्क कार्यालय अनूपपुर मे सहायक संचालक जनसम्पर्क श्री अंकुश मिश्रा द्वारा अधिमान्यता कार्ड सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया। श्री मनोज शुक्ला वर्तमान मे दैनिक हरिभूमि मे अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। आप क्षेत्र के विकास के विषयों, शासन की योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यावरण संबंधी मुद्दों मे सतत रूप से प्रयासरत रहे हैं। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार श्री कैलाश पांडे उपस्थित थे। श्री पांडे ने श्री मनोज शुक्ला को बधाई दी एवं कहा पत्रकारिता के स्तर को ऊचाइयों तक ले जाने के लिए आप ऐसे ही प्रयासरत रहे। ज़िला जनसम्पर्क कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपको बधाई दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें