समाधान एक दिन मे उत्कृष्ट सेवाओं के प्रदाय के लिए सीईओ पुष्पराजगढ़ हुए सम्मानित
अनूपपुर 2 जुलाई 2018/ समाधान एक दिन सेवा के माध्यम से नागरिकों तक शासन की पहुँच सहूलियत के साथ सुनिश्चित करने का कार्य लोक सेवा केन्द्रों मे किया जा रहा है। अनूपपुर मे इस सुविधा का संचालन उत्कृष्टता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम मे समाधान एक दिन व्यवस्था अंतर्गत सेवा प्रदाय मे उत्कृष्टता एवं प्राप्त आवेदनो के समयसीमा मे निराकरण करने पर सीईओ पुष्पराजगढ़ श्री आर पी त्रिपाठी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है। आज कलेक्ट्रेट सभागार मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना ने ज़िला अधिकारियों की उपस्थिति मे श्री त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। श्रीमती अनुग्रह पी ने अन्य अधिकारियों को कार्य मे ऐसी ही उत्कृष्टता बनाए रखने एवं अनुकरण करने के लिए कहा है।

No comments:
Post a Comment