| एससी-एसटी वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शासन ने शुरू की यूनिक आईडी योजना |
| यूनिक आईडी बनवाने लोकसेवा केंन्द्र पर दस्तावेज जमा करवाएं, आवेदन पर आईडी नंबर लिखने पर सभी दस्तावेज किए जाएंगे मान्य |
| अनुपपुर | 02-जुलाई-2018 |
एससी-एसटी वर्ग के लिए अब अपने आवेदन फार्मो के साथ अलग-अलग दस्तावेज नहीं लगाना पड़ेंगे। लोकसेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाइन और सीएसी सेंटरों के माध्यम से उक्त वर्ग के लोगों सेंटरों के माध्यम से उक्त वर्ग के लोगों को एक यूनिक आईडी नंबर मिलेंगे, जिसे वह आवेदन पर लिख देंगे। और सभी दस्तावेज मान्य कर लिए जाएंगें। इसकी शुरूआत 1 जुलाई से हो गई है। यह यूनिक आईडी नंबर फिलहाल शुरूआत में लोकसेवा केन्द्र में बनाए जा रहे हैं।
सरकार ने एसटी-एसी वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए यूनिक आईडी बनाने की योजना शुरू की है। यह यूनिक आईडी लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से बनाई जाएगी। इसमें एससी-एसटी वर्ग के लोगों को यूनिक आईडी बनाने के लिए लोकसेवा पर जाकर अपने सभी दस्तावेज जमा कराने होंगे। जिसमें आधार, राशनकार्ड, परिवार आर्डडी, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र आदि। इन सभी को ऑनलाइन कर एक व्यक्ति की आईडी बनाई जाएगी। हरेक व्यक्ति की यूनिक आईडी होगी, ऐसे में जब भी वह स्कूल, कॉलेज या फिर शासकीय योजना में लाभ लेने के लिए आवेदन करेगा तो उसे अलग से जाति प्रमाण-पत्र, आधार व अन्य दस्तावेज नहीं लगाने होंगे। आवेदन के साथ सिर्फ लोकसेवा केन्द्र द्वारा दिए गए नंबर को लिखना होगा। जिसके बाद उक्त नंबर से उसके सभी दस्तावेजों की जांच आसाानी से कर ली जाएगी। इससे एससी-एसटी वर्ग को काफी राहत मिलेगी।
जाति प्रमाण पत्र सिर्फ 5 दिन में बनेगा
एससी-एसटी वर्ग में यूनिक आईडी बनाने के लिए सभी दस्तावेज ऑनलाईन दर्ज हो सके, ऐसे में उनके ऑनलाइन जाति प्रमाण-पत्र भी लोकसेवा केन्द्र को तीन दिन में उपलब्ध कराने होंगे। जिससे वह भी यूनिक आर्डडी में शमिल हो सके। इसके अलावा अगर किसी के पास जाति प्रमाण-पत्र नहीं है। तो वह वह अपने पिता या माता के जाति प्रमाण-पत्र के साथ आवेदन करेगा तो उसे 5 दिन में ऑनलाइन जाति प्रमाण-पत्र बनाकर दिया जाएगा। ऐसे में उन्हें जाति प्रमाण पत्र के लिए पंजीयन कार्यालय व तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। |
Monday, July 2, 2018
एससी-एसटी वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए शासन ने शुरू की यूनिक आईडी योजना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment