Tuesday, July 3, 2018

15089 हितग्राहियों के 6 करोड़ 51 लाख के बिजली बिल माफ सरल बिजली बिल एवं बिजली बिल माफी स्कीम का हुआ शुभारंभ

15089 हितग्राहियों के 6 करोड़ 51 लाख के बिजली बिल माफ
सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना का हुआ शुभारंभ


अनूपपुर 3 जुलाई 2018/ मुख्यमंत्री जन कल्याण ( संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिको के मासिक बिलो को सरल करने हेतु " सरल बिजली बिल योजना" एवं इन उपभोक्ताओं के साथ बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु" मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना 2018 " का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज 03 जुलाई को दशहरा मैदान भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण हेतु म.प्र. पू.क्षे .वि .वि. क. लि. अनूपपुर द्वारा चारो ब्लॉक में सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई।  विकासखंड अनुपपुर  में स्वसहायता भवन, विकासखंड कोतमा  में सामुदायिक भवन, विकासखंड जैतहरी में सामुदायिक भवन एवं विकासखंड पुष्पराजगढ़ में सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

ग़रीबों को सशक्त करने के लिए शासन प्रतिबद्ध- विधायक श्री रौतेल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने कहा शासन ग़रीबों के उत्थान एवं उन्हें सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा ग़रीबों को आवास देने के लिए, शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए विपरीत परिस्थितियों में परिवार को सम्बल प्रदान कर विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास सतत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सरल बिजली बिल योजना एवं मुख्यमंत्री बिजली बिल माफ़ी योजना के माध्यम से ग़रीब परिवारों के बिजली बिल को माफ़ कर उन्हें विकास की राह से जोड़ने का कार्य किया गया है।
योजना अभी भी प्रगतिरत पंजीयन कराकर लें लाभ - श्री गेडाम
कार्यपालन अभियंता म.प्र. पू.क्षे .वि .वि. क. लि. श्री गेडाम ने बताया कि अनूपपुर ज़िले के 15089 हितग्राहियों को  6 करोड़ 51 लाख के बिजली बिल का लाभ इन योजनाओ के फलस्वरूप हुआ है।
 उल्लेखनीय है कि 'मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018' के लिए उपभोक्ता का 'बीपीएल श्रेणी' या 'असंगठित श्रमिक श्रेणी' में शासन के संबंधित विभाग मे पंजीयन होना आवश्यक है।'सरल बिजली बिल स्कीम' के लिए उपभोक्ता का 'असंगठित श्रमिक श्रेणी' में शासन के श्रम विभाग में पंजीयन होना आवश्यक है। योजनाओ का लाभ लेने के लिए समस्त पात्र उपभोक्ता बीपीएल कार्ड, बिजली बिल की कॉपी, श्रमिक पंजीयन की जानकारी, परिवार की समग्र आईडी के साथ शिविर में या नजदीकी वितरण केंद्र में जाकर अपना नामांकन करवा सकते है। श्री गेडाम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु निर्धारित समयावधि मे जल्द से जल्द अपना नामांकन कराएं।





अनूपपुर ज़िले के चारों विकासखंडों में म.प्र. पू.क्षे .वि .वि. क. लि. द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर हितलाभ के प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के भोपाल से प्रसारित उदबोधन के सजीव प्रसारण के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ  हितग्राहियों एवं आम जनो ने मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना एवं देखा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें