| पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 31 जुलाई को |
| अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा गत दो वर्षों से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के समस्त 51 जिलों में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्विज प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं एवं तीन उपविजेताओं को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की इकाई में पुरस्कार स्वरूप भ्रमण हेतु गिफ्ट कूपन प्रदान किए जायेंगे। क्विज प्रतियोगिता 31 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता प्रथम चरण में प्रातः 9 से 12 बजे तक और द्वितीय चरण में अपरान्ह 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना है।
|
Tuesday, July 3, 2018
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 31 जुलाई को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment