| सोयाबीन बोनी में बरतें सावधानियां - उपसंचालक कृषि |
| अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 |
उप संचालक कृषि श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि मानसून का आगमन जिन क्षेत्रों में हो चुका है वहां बतर मिलते ही सोयाबीन की बोवनी जल्द से जल्द करें, रोगों की रोकथाम हेतु बीजोपचार अवश्य करें। इस हेतु प्रति एक किलोग्राम बीज में 2 ग्राम थामरम़ 1 ग्राम कार्बेन्डाजिम अथवा थाइरस 2 ग्राम थाइरस 1ग्राम कार्बाक्सीन अथवा जैविक फफूंदनाशक ट्राईकोडर्मा 10 ग्राम से उपचार करें। तत्पश्चात कीटनाशक थायामिथाक्सम 30 एफ.एस. (10 मि.ली./कि.ग्रा. बीज) या इमिडाक्लोप्रिड 48 एफ.एस. (1.2 मि.ली./कि.ग्रा.बीज) से बीज को उपचारित कर जैविक कल्चर राइझोबियम एवं पी.एस.बी. प्रत्येक 5 ग्रा./कि.ग्रा. बीज से उपचारितकर बौवनी करें।
खरपतवार की अधिकता होने पर बोवनी के तुंरत बाद एवं सोयाबीन के अंकुरण एवं खरपतवारनाशक जैसे डाइक्लोसुलम 26 ग्राम./ है अथवा सल्फेन्ट्राझोन 750 मि.ली./ है अथवा पैन्डीमिथालीन 3.25 ली./ है की दर से छिड़ाकाव करें। जहां पर सोयाबीन अंकुरित हो चुकी है वहा पर नीला भृंग कीट के प्रकोप होने की संभावना हो सकती है। अतः नीला भृंग की गतिविधि दिखाई देने पर क्वीनालफॉस 1.5 ली./हे. की दर से छिड़काव कर कीट का नियंत्रण करें। विगत वर्ष जिन स्थानों पर सोयाबीन की फसल पर व्हाइट ग्रब (सफेद सूंडी) का प्रकोप हुआ था वहां के किसान विशेष रूप से ध्यान देकर, व्हाइट ग्रब के वयस्कों को एकत्र कर नष्ट करने के लिए प्रकाश जाल अथवा फिरोमोन ट्रैप का प्रयोग करें। बोवाई से पूर्व इमिडाक्लेप्रिड 48 एफ. एस. (1.25 मि.ली. प्रति किलो बीज) से बीजोपचार अवश्य करें। |
Tuesday, July 3, 2018
सोयाबीन बोनी में बरतें सावधानियां - उपसंचालक कृषि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment