| 200 नगरीय निकायों की पेयजल व्यवस्था के लिए 6200 करोड़ स्वीकृत - श्रीमती माया सिंह |
| 227.78 करोड़ की 14 पेयजल परियोजनाएँ लोकार्पित |
| अनुपपुर | 03-जुलाई-2018
|
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी नगरीय निकायों में प्रति व्यक्ति 135 एल.पी.सी.डी. पेयजल आपूर्ति के लिये कृत-संकल्पित है। इसके लिए सरकार द्वारा 200 नगरीय निकायों के लिए 6200 करोड़ रुपये की पयेजल योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। इसी कड़ी में गत 23 जून 2018 को 14 शहरों की 227.78 करोड़ की पेयजल योजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है।
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा धार जिले के नगर परिषद धरमपुरी में 7.65 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जानेवाली पेयजल योजना, नगर पालिका रायसेन में 28.98 करोड़, नगर परिषद् अब्दुल्लागंज में 16.91 करोड़ रुपये, भोपाल जिले से नगर पालिका बैरसिया में 17.35 करोड़ रुपये, रतलाम जिले के बढ़ावद में 7.12 करोड़ रुपये नगर पालिका डिण्डोरी में 9.81 करोड़, सिवनी जिले में नगर पालिका लखनादौन 15 करोड़, नरसिंहपुर जिले में नगर पालिका नरसिंहपुर में 27.49 करोड़, मुरैना जिले में नगर पालिका सबलगढ़ में 8.53 करोड़, नगर परिषद बामौर में 16 करोड़, से बनाई गई पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन सभी पेयजल योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना से राशि मुहैया कराई गई। इसी प्रकार रायसेन जिले की नगर पालिका, बेगमगंज के लिए 14.96 करोड़ बैतूल जिले में नगर पालिका आठनेर के लिए 10.45 रुपये तथा मुरैना जिले की नगर परिषद पोरसा को 10.20 करोड़ रुपये की राशि यू.आई.डी. एस.एस.एम.टी. मद से मुहैया कराई गई है। तथा शहडोल जिले के नगर परिषद बैहरोई को 37.37 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। यह सभी परियोजना पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में 124 शहरी पेयजल योजनाऐं पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्त वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के लिए 97 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। |
Tuesday, July 3, 2018
200 नगरीय निकायों की पेयजल व्यवस्था के लिए 6200 करोड़ स्वीकृत - श्रीमती माया सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment