| महिला पटवारियों का होगा अंतर-जिला संविलियन |
| अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 |
राज्य शासन द्वारा महिला पटवारियों के अंतर-जिला संविलियन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिये गये हैं। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि महिला पटवारियों से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर जल्द कार्यवाही करें।
महिला पटवारी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट landrecords.mp.gov.in पर ऑनलाइन किये जा सकेंगे। आवेदन-पत्रों का सत्यापन एवं अग्रेषण कलेक्टर द्वारा 11 से 15 जुलाई तक किया जायेगा। अपूर्ण आवेदन निरस्त कर दिये जायेंगे। महिला पटवारी, जो विवाह के पहले से नियुक्त हैं, वे विवाह के बाद निवास स्थान के जिले में अंतर-जिला संविलियन के लिये पात्र होंगी। नीति के अंतर्गत सेवाकाल में सिर्फ एक बार संविलियन की पात्रता होगी। चाहे गये जिले में रिक्त पद उपलब्ध होने पर ही संविलियन होगा। अनारक्षित वर्ग के पटवारी का संविलियन अनारक्षित वर्ग के रिक्त पद के विरुद्ध ही किया जायेगा। किसी जिले के लिये आवेदन की संख्या उपलब्ध पदों से अधिक होने पर सेवा की वरिष्ठता को प्राथमिकता दी जायेगी। आदेश जारी होने के 15 दिन के अंदर संविलियन किये गये जिले में उपस्थिति देनी होगी। किसी भी पटवारी को उनके गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जायेगा। |
Tuesday, July 3, 2018
महिला पटवारियों का होगा अंतर-जिला संविलियन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment