| मेडिको लीगल रिपोर्ट और एफ.एस.एल. रिपोर्ट के लिये समिति गठित |
| अनुपपुर | 24-जुलाई-2018 |
माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मेडिको लीगल रिपोर्ट और एफ.एस.एल. रिपोर्ट उच्च न्यायालय अथवा राज्य सरकार के वेब सर्वर पर लोड की जायेगी। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन के लिये अन्तर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति का कार्यकाल दो वर्ष रहेगा।
समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण होंगे। प्रमुख सचिव विधि, सचिव गृह विभाग, सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सचिव चिकित्सा शिक्षा, संचालक लोक अभियोजन, आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएँ, संचालक राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, संचालक मेडिको लीगल संस्थान, राज्य सूचना अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। संचालक स्वास्थ्य सेवा को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। यह समिति समय-समय पर बैठक आयोजित कर उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रियान्वयन के लिये रोडमेप बनाएगी। साथ ही, हरियाणा और पंजाब राज्य में लागू व्यवस्था का परीक्षण कर एक सुदृढ़ व्यवस्था लागू करने के लिये कार्यवाही करेगी। |
Tuesday, July 24, 2018
मेडिको लीगल रिपोर्ट और एफ.एस.एल. रिपोर्ट के लिये समिति गठित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment