स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी एवं व्यवस्थित आयोजन के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
अनूपपुर 25 जुलाई 2018/ स्वतंत्रता दिवस के व्यवस्थित एवं गरिमामयी आयोजन हेतु कलेक्ट्रैट सभागार में बैठक हुई। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैष्णव शर्मा समेत ज़िले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक , ज़िलाधिकारी एवं अनुभाग अधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर कलेक्टर डॉ आर॰पी॰ तिवारी ने बताया कि ज़िला स्तर पर सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय में उपस्थित होकर 8 बजे तक ध्वजारोहण का कार्य सम्पन्न कर लेंगे इसके पश्चात सभी अधिकारी अपने कार्यालय के कर्मचारियों समेत ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।जनपद मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका में नगरपालिका अध्यक्ष (ब्लाक मुख्यालय के अतिरिक्त), पंचायत मुख्यालय पर सरपंच,पंचायत मुख्यालय पर सरपंच ध्वजारोहण करेंगे। आपने बताया कि सभी सार्वजनिक भवनो पर झंडारोहण किया जाएगा एवं समस्त शासकीय भवन 15 अगस्त की रात्रि में रोशन किए जाएँगे। सभी ज़िलाधिकारी इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर लें।
बैठक में चर्चा उपरांत यह निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस का ज़िला स्तरीय समारोह पूर्वानुसार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के मंच की व्यवस्था हेतु सीईओ जिपं, कार्यपालन यंत्री पीडबल्यूडी, कार्यपालन यंत्री एमपीईकेवीवीसीएल एवं सीएमओ अनूपपुर प्रभारी रहेंगे।समारोह में प्रतिवर्षानुसार परेड का आयोजन किया जाएगा इसमें ज़िला पुलिस बल, होम गार्ड, एन॰सी॰सी॰ के कैडेट एवं स्काउट/ गाइड (छात्र/छात्राओं) की टुकड़ियाँ एवं शौर्यादल के सदस्य भाग लेंगे।5 अगस्त से परेड की रिहर्सल प्रारम्भ हो जाएगी।कार्यक्रम में बैंड एवं मुख्यअतिथि ke लिए खुले वाहन की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) करेंगे। ज़िले के शासकीय एवं आशासकीय शिक्षण संस्थानो के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जावेगी। कार्यक्रमों का चयन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, ज़िला शिक्षा अधिकारी, डी॰पी॰सी॰ सर्व शिक्षा, ज़िला महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं प्राचार्य शा.उ.मा. विद्यालय द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों/ समाजसेवी संगठनों/छात्रों एवं ज़िले की ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।सभी विभाग प्रमुख उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय/ अधिकारियों/ कर्मचारियों/ छात्रों/ समाज सेवी संगठनों आदि की सूची 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से सी॰ई॰ओ॰ जिपं तक भेजना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की एक ऐम्ब्युलन्स एवं चिकित्सकों की टीम रहेगी। सीएमएचओ यह सुनिश्चित करेंगे की टीम के पास ग्लूकोज एवं आवश्यक दवाएँ पर्याप्त मात्रा में हों।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लतिका श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय स्कूल मौहरी एवं श्री अमित श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी ज़िला पंचायत अनूपपुर के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा 13 अगस्त को की जावेगी।
No comments:
Post a Comment