| 21 प्रकार के दिव्यांगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ |
| अनुपपुर | 25-जुलाई-2018 |
दिव्यांगजन को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 में संशोधन किया गया है। अब 21 प्रकार की दिव्यांगता को अधिनियम के तहत मान्यता प्रदान की गई। इसमें एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्तियों को भी दिव्यांगता में शामिल किया गया है, जिन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिनियम में पूर्व में प्रचलित 7 प्रकार की दिव्यांगताओं के स्थान पर अब 21 प्रकार की दिव्यागताएं शामिल की गई हैं। अधिनियम के अन्तर्गत दिव्यांगता के 21 प्रकार एवं उनके लक्षण जैसे चलन दिव्यांगता, बौनापन, मांसपेशी दुर्विकास, तेजाब हमला पीड़ित, दृष्टि बाधित, अल्पदृष्टि, श्रवण बाधित, कम/ऊंचा सुनना, बोलने एवं भाषा की दिव्यांगता, कुष्ठ रोग से मुक्त, प्रमस्तिष्क घात, बहु दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने की दिव्यांगता, स्वलीनता, मानसिक रूगणता, बहु-स्केलेरोसिस, पार्किसंस, हेमोफीलिया, थेलेसीमिया, सिक्कल कोशिका रोग शामिल है। |
Wednesday, July 25, 2018
21 प्रकार के दिव्यांगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के ...
-
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना का लाभ लें अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कौशल स...

No comments:
Post a Comment