सफलता की कहानी
जिला प्रशासन के प्रयासो से
जिले के 43 युवाओ को प्रतिष्ठित संस्थाओ में मिले रोजगार
अनूपपुर 25 जुलाई 2018/ जिले के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार-स्वरोजगार से जोडने जिला प्रशासन के नवाचार के तहत जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा सीएनसी मशीन, वैल्डिंग टेक्निशीयन व औद्यौगिक सिलाई मशीन ऑपरेटर, गारमेंट क्वालिटी चेकर का रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर प्रतिष्ठित उद्योग संस्थनों में नियोजन के प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत द्वारा अनुबंधित संस्था आईएल एण्ड एफएस स्किल डेवल्पमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित सामुदायिक भवन सह कौशल विकास केन्द्र परसवार तथा पुरानी बस्ती स्थित कौशल प्रशिक्षण भवन में संचालित की जा रही है।कलेक्टर अनुग्रह पी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में दिए जा रहे है प्रशिक्षण के उपरांत सीएनसी प्रशिक्षण के 22 प्रशिक्षित युवाओं का चयन एस.एस.वेयर टेक सुरेन्द्रनगर गुजरात तथा औद्यौगिक सिलाई मशीन के 21 प्रशिक्षित युवतियों का चयन शाही एक्सर्पोर्ट लिमि. बंगलुरू में किया गया है।
प्रशिक्षित युवक-युवतियाॅ कौशल संवर्धन उपरांत रोजगार नियोजन से उत्साहित व प्रफुल्लित है, तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रशिक्षण को जीवन को नई राह देने के लिए आभार भी मानते है।
प्रशिक्षण पश्चात नियोजित युवाओ को चयनित संस्थाओ में मासिक पारिश्रमिक के साथ ही ठहरने, भोजन आदि की सुविधा के साथ ही पीएफ, ईएसआईसी, ओटी, बोनस, अटेन्डेन्ट बोनस व नियोजित संस्था तक जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


No comments:
Post a Comment