| इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रदेश के 1369 विद्यार्थियों का चयन |
| एक अगस्त से होगी शुरू जिला-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी |
| अनुपपुर | 25-जुलाई-2018 |
प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड योजना संचालित की जा रही है। योजना में इस वर्ष प्रदेश के 1369 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को दस हजार रुपये के मान से पुरस्कार राशि दी गई है। चयनित 1369 विद्यार्थियों के नाम केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की वेबसाइट www.inspireawards.dst.gov.in पर प्रदर्शित किये गये हैं। इस वर्ष प्रदेश में जिला-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एक से 6 अगस्त के दौरान लगाई जायेगी। प्रदर्शनी का आयोजन 13 समूह में होगा। इसमें 47 जिलों केविद्यार्थी सहभागिता करेंगे। जिला-स्तरीय प्रदर्शनी 8 संभागीय मुख्यालय ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम्, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल तथा 5 जिला मुख्यालयों गुना, रतलाम, खण्डवा, पन्न और सिवनी जिलों में होगी। पुरस्कृत मॉडल का प्रदर्शन राज्य-स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में होगा। राज्य-स्तर पर चयनित श्रेष्ठ मॉडल का प्रदर्शन नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में किया जायेगा।
इंस्पायर अवार्ड योजना में लगने वाली प्रदर्शनी के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण ने सभी जिला शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। |
Wednesday, July 25, 2018
इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रदेश के 1369 विद्यार्थियों का चयन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु करे आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा अनूपपुर 18 अप्रैल 2018/ पुष्पराजगढ़ जनपद के ...
-
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना का लाभ लें अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कौशल स...

No comments:
Post a Comment