पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के बच्चों से शासकीय शालाओं में नहीं लिया जाएगा किसी भी प्रकार का शुल्क
अनूपपुर 25 जुलाई 2018/ स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार संबल योजनांतर्गत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के बच्चों से प्रदेश के अंतर्गत किसी भी शासकीय स्कूल में किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी।कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी को योजनांतर्गत लाभान्वित छात्रों की सूची तैयार कर लाभान्वित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment