Wednesday, July 25, 2018

जनपद पंचायत कोतमा को ग़रीबों को आशियाना दिलाने के कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए किया गया सम्मानित पुरुष्कार स्वरूप मिलेंगे 1 लाख रुपए

सफलता की कहानी

जनपद पंचायत कोतमा को ग़रीबों को आशियाना दिलाने के कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए किया गया सम्मानित
पुरुष्कार स्वरूप मिलेंगे 1 लाख रुपए



अनूपपुर 25 जुलाई 2018/ देश के सभी असहायों को ग़रीबों को जिन्होंने शायद कभी पक्की छत का स्वप्न भी नहीं देखा होगा उनके इस अनदेखे, दूरस्थ स्वप्न को साकार करने का कार्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा किया जा रहा है। अनूपपुर ज़िले में भी हज़ारों लोगों को आशियाना दिलाने का पावन कार्य इस योजना के द्वारा किया गया है।कई हितग्राहियों के चेहरे में मुस्कान लाने वाली इस योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत कोतमा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जनपद पंचायत कोतमा को पुरुष्कार स्वरूप 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। जनपद पंचायत कोतमा द्वारा 1171 आवासों के लक्ष्य में से 1094 आवासों को पूर्ण कर 93.4 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जाने पर, यह सम्मान मिला है। 
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा श्री वी॰ एम॰ मिश्रा के कार्य की सराहना एवं बधाई दी है आपने अन्यो को भी अनुकरण कर कार्य में ऐसी ही उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रयास करने के लिए कहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें