| शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएँ अत्यावश्यक घोषित |
| आगामी 3 माह के लिये सामूहिक अवकाश पर प्रतिबंध |
| अनुपपुर | 24-जुलाई-2018 |
राज्य शासन ने प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वशासी समितियों के अंतर्गत कार्यरत समस्त संवर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाओं को अत्यावश्यक घोषित किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा म.प्र. अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की धारा-4 की उपधारा-1 के अंतर्गत इस आशय का आदेश आज जारी किया गया।
आदेश के अनुसार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के वर्णित संवर्गों के अधिकारियों-कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर आगामी तीन माह तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान ये अधिकारी-कर्मचारी विनिर्दिष्ट सेवाओं में कार्य करने से इन्कार नहीं कर सकेंगे। |
Tuesday, July 24, 2018
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएँ अत्यावश्यक घोषित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment