| राज्यपाल ने देखी आँगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल और अस्पताल की व्यवस्थाएँ |
| अनुपपुर | 11-जुलाई-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को विदिशा जिले के ग्राम हासुआ में आँगनवाड़ी केन्द्र और प्रायमरी तथा मिडिल स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक स्तर को परखा तथा उन्हें सफाई के महत्व के बारे में समझाया। राज्यपाल ने आँगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया और गर्भधात्री महिलाओं से उनके खाद्यान्न संबंधी जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विदिशा के जिला चिकित्सालय के एनआरसी केन्द्र में भर्ती बच्चों की माताओं से स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी ली और बच्चों को फलों का वितरण किया। राज्यपाल ने एनआरसी के रसोई-कक्ष में प्रेशर-कूकर खुलवाकर वहाँ बनी खिचड़ी को चखा। यह खिचड़ी कुपोषित बच्चों को दिया जाने वाला विशेष पोषण-आहार है। श्रीमती पटेल ने अस्पताल के क्षय नियंत्रण-कक्ष का भी अवलोकन किया और वहाँ भर्ती रोगियों से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिये कि मरीजों की हिस्ट्री और ठीक होने के बाद करीब एक माह तक उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्होंने अस्पताल के अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से बातचीत की।
हितग्राहियों से मिलीं राज्यपाल श्रीमती पटेल
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने विदिशा में केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधी बातचीत की। उन्होंने हितग्राहियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के फायदों के बारे में बताया।राज्यपाल ने विदिशा के कोतवाली थाने में गुलमोहर केन्द्र का भी जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि जागरूक रहकर अपने हक को प्राप्त करने के लिये हमेशा सतर्क रहें। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वाबलंबी बनने का प्रयास करें। बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करें। महिलाओं को पढ़ाई का महत्व बताते हुए राज्यपाल ने उन्हें रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय होने की समझाइश दी। श्रीमती पटेल ने इस मौके पर नवीन निर्भया वाहन और सखी वन स्टॉप क्राइसेस सेंटर वाहन को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने गुलमोहर केन्द्र से लाभान्वित महिलाओं को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित भी किया। |
Wednesday, July 11, 2018
राज्यपाल ने देखी आँगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल और अस्पताल की व्यवस्थाएँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment