Wednesday, July 11, 2018

सफलता की कहानी मुख्यमंत्री बक़ाया बिजली बिल माफ़ी स्कीम से मोहनवती का 51378 रुपए का बिल हुआ माफ़


सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री बक़ाया बिजली बिल माफ़ी स्कीम से मोहनवती का 51378 रुपए का बिल हुआ माफ़




अनूपपुर 11 जुलाई 2018/ ग़रीबों, छोटे कृषकों एवं असंगठित श्रमिकों को 200 रुपए फ़्लैट रेट में बिजली उपलब्ध कराने एवंग़रीबी रेखा के नीचे गुज़र बसर कर रहे परिवारों को संबल योजनांतर्गत मुख्यमंत्री बक़ाया बिजली बिल माफी स्कीम का लाभ दिया जा रहा है।अनूपपुर के ग्राम फुनगा की निवासी श्रीमती मोहनवती सिंह का 51378 रुपए का बिजली बिल बक़ाया बिजली बिल माफ़ी स्कीम अंतर्गत माफ़ कर दिया गया है। इसका प्रमाण पत्र उनके पुत्र श्री नारायण सिंह ने आज ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व में प्राप्त किया। 
श्री नारायण कहते हैं मुख्यमंत्री जी सदैव ग़रीबों के हित के बारे में सोचते हैं, 200 रुपए फ़्लैट रेट में बिजली उपलब्ध होने से हम अब निश्चिन्त होकर विकास के कार्य एवं कृषि कार्य कर पाएँगे। शासन के द्वारा बिजली बिल माफ़ी के साथ अन्ययोजनाओं भावांतर भुगतान योजना , समर्थन मूल्य पर मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजनांतर्गत प्रोत्साहन प्रदानकर कृषकों कीआजीविका में सुधार हेतु जो कार्य किया गया है वह सराहनीय है। श्री नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।उल्लेखनीय है कि सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बक़ाया बिजली बिल स्कीम से अब तक अनूपपुर के 34272 लोगों के46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ़ किए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें