| 29 अगस्त को सभी स्कूलों में होगा आ-खेलें जरा कार्यक्रम |
| तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी |
| अनुपपुर | 11-जुलाई-2018 |
हॉकी के जादूगर श्री ध्यानचंद के जन्म-दिन 29 अगस्त को खेल दिवस पर सभी स्कूलों में आ-खेलें जरा कार्यक्रम होगा। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में सभी अभिभावकों से अपील की जायेगी कि वे जिस स्कूल में पढ़े हैं, उसमें अथवा अन्य किसी स्कूल में बच्चों के साथ 29 अगस्त को जरूर खेलें। इसके साथ ही अपनी सामर्थ्य के अनुसार बच्चों/संस्था को खेल सामग्री गिफ्ट करें। श्री जोशी ने यह बात मध्यप्रदेश शालेय खेलों की उन्नति के लिये गठित तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक में कही।
श्री जोशी ने कहा कि राज्य शालेय खेल कैलेण्डर के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से करें। राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया गया। खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव और व्यायाम शिक्षकों को 29 अगस्त अथवा 5 सितम्बर को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया। श्री जोशी ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से व्यायाम शिक्षकों का प्रशिक्षण करवाया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जागृत करने के लिये स्कूल ओलम्पियाड का आयोजन करवायें। |
Wednesday, July 11, 2018
29 अगस्त को सभी स्कूलों में होगा आ-खेलें जरा कार्यक्रम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment