| मध्यप्रदेश में छोटे उद्योगों का विस्तार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - मंत्री डॉ. मिश्र |
| जनसम्पर्क मंत्री द्वारा जी-बिजनेस के कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सम्बोधन |
| अनुपपुर | 11-जुलाई-2018 |
जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गत दिवस जी-मीडिया की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम एम.पी.एस.एम.ई.-एक्सप्रेस छोटे उद्योग बड़ी छलांग के प्रथम सत्र को संबोधित किया। डॉ. मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, बिजली, पानी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं के विकास से छोटे उद्योगों, व्यवसायों और सहायक व्यापार वाणिज्य को बढ़ावा मिला है। सुशासन से उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं का प्रदाय बेहतर हुआ है और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करवाकर आत्म-निर्भर बनाने में सफलता मिली। यही नहीं, पलायन को रोकने में भी कामयाबी मिली है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि राज्य में उद्योगों को पनपने का पूरा अवसर मिला है। राज्य की खुशहाली के लिए इस सेक्टर में हुए कार्यों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। जनसम्पर्क मंत्री ने जी-बिजनेस चैनल को मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास पर केन्द्रित कार्यक्रम के संयोजन के लिए बधाई दी। |
Wednesday, July 11, 2018
मध्यप्रदेश में छोटे उद्योगों का विस्तार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - मंत्री डॉ. मिश्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment