आधुनिक सुविधायुक्त नए भवन मे होगा पॉलिटैक्निक कॉलेज का संचालन
नवीन भवन मे बनेगा ज़िले का प्रथम ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
अनूपपुर 11 जुलाई 2018/ विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल एवं ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने आज आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन पॉलिटैक्निक कॉलेज भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर पी श्रीवास्तव,प्राचार्य पॉलिटैक्निक कॉलेज श्री एस के पांडे उपस्थित थे। श्री रौतेल ने कहा अच्छी शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की नीव है। शिक्षा व्यवस्था मे सुधार एवं छात्रों के शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ाने मे अधोसंरचना का विकास महत्वपूर्ण है। शासन की प्राथमिकता सभी को उन्नत शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। श्री रौतेल ने कॉलेज के स्टाफ को नवीन पॉलिटैक्निक भवन के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हे रोजगार के उन्नत अवसर प्रदान करने हेतु शुभकामनाए दी हैं। भवन का निर्माण एमपी हाउसिंग बोर्ड द्वारा 7.10 करोड़ की लागत मे कराया गया है। भविष्य की मांग को ध्यान मे रखते हुए इस भवन मे 800 छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था है। वर्तमान मे पॉलिटैक्निक महाविद्यालय मे कम्प्युटर साइन्स एवं ईलेक्ट्रोनिक एवं टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं जिनमे 400 छात्र अध्ययनरत हैं। प्राचार्य पॉलिटैक्निक कॉलेज अनूपपुर श्री एस के पांडे ने बताया कि नवीन भवन मे संचालित हो जाने से कॉलेज की छात्र क्षमता मे भी वृद्धि की जाएगी। आपने बताया कि कॉलेज मे दो नयी ब्रांच प्रारम्भ करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। आगामी सत्रो से मेकैनिकल एवं इलैक्ट्रिकल इंजीन्यरिंग ब्रांच के संचालन हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
नवीन भवन की नवीन सुविधाएं
श्री पांडे ने बताया कि नवीन भवन कॉलेज की वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान मे रखते हुए व्यवस्थित रूप से डिज़ाइन कर बनाया गया है। आपने बताया कि नवीन भवन मे सेमिनार हाल, लैब एवं आवश्यकतानुरूप वर्कशॉप हैं। जिसके माध्यम से छात्रों को अच्छे तरीके से प्रशिक्षित किया जा सकेगा। विभिन्न विभागो के एचओडी एवं स्टाफ के कार्य को सुचारु रूप से संपादित करने के लिए भी आवश्यक सुविधाए इस भवन मे प्रदान की गयी हैं। इसके साथ ही छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम भी बनाया गया है। श्री पांडे ने बताया कि नवीन पॉलिटैक्निक भवन की कम्प्युटर लैब शीघ्र ही व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए केंद्र का कार्य करेगी। यह अनूपपुर ज़िले का प्रथम ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होगा। अब अनूपपुर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा हेतु अन्य ज़िलो मे जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
नवीन पॉलिटैक्निक भवन के लोकार्पण के अवसर पर जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ, पत्रकार, आमजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment