| 13 जुलाई को इंदौर में होगा माइन्स एण्ड मिनरल्स पर आधारित चौथा नेशनल कॉन्क्लेव |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय खनन मंत्री श्री तोमर करेंगे उद्घाटन, कॉन्क्लेव में शामिल होगा 22 राज्यों का प्रतिनिधि मण्डल |
| अनुपपुर | 11-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 13 जुलाई को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चौथे नेशनल कॉन्क्लेव ऑन माइन्स एण्ड मिनरल्स का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव का शुभारंभ पूर्वान्ह 9.50 बजे होगा। नेशनल कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख खनिज सम्पदा वाले 22 राज्यों के प्रतिनिधि मण्डल भी भाग लेंगे।
कॉन्क्लेव में मिनरल ब्लॉक्स की आक्शन संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी। कॉन्क्लेव के आयोजन का मूल उद्देश्य देश में खनन के क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए बाधाओं का निराकरण करवाना है। इस अवसर पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रमुख सचिव, खनिज श्री नीरज मण्डलोई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पहला कॉन्क्लेव रायपुर में 4-5 जुलाई, 2016 को, दूसरा कॉन्क्लेव नई दिल्ली में 15 फरवरी, 2017 को और तीसरा कॉन्क्लेव नई दिल्ली में 20 मार्च, 2018 को आयोजित किया गया था। |
Wednesday, July 11, 2018
13 जुलाई को इंदौर में होगा माइन्स एण्ड मिनरल्स पर आधारित चौथा नेशनल कॉन्क्लेव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment