Wednesday, July 11, 2018

जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में मनाया गया जनसंख्या दिवस परिवार नियोजन के महत्व एवं संसाधनो पर जनसंख्या के दबाव की दी गयी जानकारी

जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में मनाया गया जनसंख्या दिवस
परिवार नियोजन के महत्व एवं संसाधनो पर जनसंख्या के दबाव की दी गयी जानकारी



अनूपपुर 11 जुलाई 2018/ परिवार नियोजन के महत्व एवं निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या से प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित संसाधनो पर लगातार बढ़ते हुए दबाव से छात्रों को अवगत कराने हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय- अमरकंटक, में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय सेवा योजना , कक्षा- ग्यारवी की छात्रा कुमारी प्रार्थना श्रीवास्तव, के द्वारा मंच संचालन एवं अतिथियों के स्वागत से की गयी।  शिक्षक श्री रितेश राठौर  ने जनसंख्या दिवस की महत्ता बताते हुए वर्तमान समय में संसाधनों की कमी का कारण बढ़ती हुई जनसंख्या को बताया। उडीसा से माईग्रेशन मे आये छात्र ओम श्री आदर्श पंडा (नवमी) ने भारतीय जननांकीय आॅकणों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के कक्षा 10 वीं के छात्र रूद्रांश पटेल ने चलचित्र के माध्यम से विश्व जनसंख्या दिवस की उपयोगिता को बताया। शिक्षक श्री महेश्वर द्विवेदी ने वर्तमान थीम परिवार नियोजन के विषय में विस्तार से बताया। उक्त अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डाॅ. ए.के.शुक्ला, श्री डी.एस. सेंगर, श्री पी. पाण्डेय, श्री एच.पी. पटेल, श्री के.एल. महोबिया, श्रीमती आरती ठाकुर, श्रीमती दुर्गेश चंद्रा, श्रीमती अंजू पाण्डेय, श्री एम.के. चैधरी एवं विद्यालय में भारत स्काउट गाईड राज्य पुरूस्कार हेतु उपस्थित शिक्षक एवं छात्र-छात्राये सम्मिलित हुए।




No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें