| मेडिकल कॉलेजों में अगले साल से बढ़ेंगी 450 सीट |
| अनुपपुर | 12-जुलाई-2018 |
प्रदेश में संचालित मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2019-20 से एमबीबीएस स्नातक पाठ्यक्रम में 450 सीट की वृद्धि की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिये भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद के निर्धारित मापदण्ड पूरे करने पर निर्धारित सीट की स्वीकृति मिल गई है।
वर्ष 2019-20 में एमबीबीएस स्नातक पाठ्यक्रम में कुल सीट 1350 हो जायेंगी। वर्तमान में 7 मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 900 सीट उपलब्ध हैं। मेडिकल कॉलेज भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में वर्तमान सीट 150 से बढ़ाकर 250 सीट की जा रही है। इसी प्रकार रीवा में 100 से बढ़कर 150 सीट हो जायेगी। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद के मापदण्ड के अनुरूप मेडिकल कॉलेज द्वारा आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति, उपकरण क्रय संबंधी तैयारी पूरी हो चुकी है। आवश्यक अधोसंरचना और सिविल कार्य दिसम्बर 2018 तक पूरे किये जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए चिकित्सा मेडिकल कॉलेजों को भारत सरकार की योजना में 75 करोड़ रूपये की राशि मिली है। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि व्यय की जा रही है। |
Thursday, July 12, 2018
मेडिकल कॉलेजों में अगले साल से बढ़ेंगी 450 सीट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment