| श्रमिकों के बिजली बिल संबंधी प्रकरण समाप्त किये जायेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री द्वारा 5800 करोड़ लागत की बिजली परियोजनाओं एवं उप-केन्द्रों का लोकार्पण-भूमि-पूजन, रतलाम जिले में 59,784 हितग्राहियों के 23 करोड़ से अधिक राशि के बकाया बिजली बिल माफ |
| अनुपपुर | 12-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने आज रतलाम जिले के जावरा में हुए संबल योजना के कार्यक्रम में जिले के 59 हजार 784 पात्र हितग्राहियों के 23 करोड़ 12 लाख 75 हजार की राशि के बकाया बिजली बिल माफ करते हुए उन्हें इस आशय के प्रमाण-पत्र वितरित किये। श्री चौहान ने घोषणा की कि श्रमिकों पर चल रहे बिजली संबंधी प्रकरण समाप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली बिल की चिंता से पूरी तरह मुक्त किया जायेगा। किसानों, श्रमिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों के हितों को ध्यान में रखकर ही राज्य सरकार ने प्रदेश में बकाया बिजली बिल माफी योजना लागू की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिजली बिल माफी के लिये गरीबों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में जगह-जगह शिविर लगाकर गरीबों को जीरो बेलेंस बिजली बिल के प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे।
गरीबों की खुशहाली ही मेरी जिंदगी का मकसद
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीबों की खुशहाली ही मेरी जिंदगी का मकसद है। मैं हमेशा गरीब की आँखों में चमक देखना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति के लिये अगर रोटी, कपड़ा, मकान जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ बच्चों की पढ़ाई और परिवार के लिये बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध रहे तो वह हर मुश्किल का सामना कर सकता है। श्री चौहान ने बताया कि संबल योजना में हाथ ठेला चलाने वाले, असंगठित श्रमिक, सब्जी बेचने वाले और इसी तरह के अन्य कार्य करने वाले लोगों को प्राथमिकता से सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस मौके पर 5800 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने उज्जैन संभाग को शत-प्रतिशत विद्युतीकृत घोषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। श्री चौहान ने उपस्थित विशाल जन-समुदाय को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों का आव्हान किया कि बेटियों के सम्मान, गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण तथा प्रदेश के विकास के लिये एकजुट होकर सहयोग प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने बकाया बिजली बिल माफी के प्रमाण-पत्रों के साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ भी वितरित किये। ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री चैतन्य काश्यप, विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डे, श्री मथुरालाल डामर, श्री जितेन्द्र गहलोत, श्रीमती संगीता चारेल, श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री जगदीश देवड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमेश मईड़ा, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री आकाश त्रिपाठी, म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के प्रबंध संचालक और बड़ी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे। |
Thursday, July 12, 2018
श्रमिकों के बिजली बिल संबंधी प्रकरण समाप्त किये जायेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment