| अनूपपुर में आयोजित स्वरोजगार सम्मेलन सम्पन्न |
| 85 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन |
| अनुपपुर | 21-मई-2018 |
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अनूपपुर के द्वारा 21 मई को जनपद पंचायत अनूपपुर में एक दिवसीय स्व-रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, आर्थिक कल्याण विकास, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्री बाई फुले स्वसहायता समूह योजना, आचार्य विद्यासागर गोसंवर्धन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। एक दिवसीय शिविर में जिव्याउ के अनूपपुर के 53, आजीविका मिशन के 32 हितग्राहियों के पंजीयन किये गये।
सम्मेलन में जिव्याउके अनूपपुर से श्री राम सिंह, सहायक प्रबंधक, अनूपपुर श्री बी.एल. कुशवाह सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अनूपपुर अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। |
Monday, May 21, 2018
अनूपपुर में आयोजित स्वरोजगार सम्मेलन सम्पन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

No comments:
Post a Comment