समय सीमा की साप्ताहिक
समीक्षा बैठक मे हितलाभ वितरण एवं जल की उपलब्धता रहे चर्चा के मुख्य विषय
अनूपपुर 21 मई 2018/ कलक्टर
श्रीमती अनुग्रह पी द्वारा समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे शासन द्वारा
क्रियान्वित जनहितकारी योजनाओ के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति की विस्तृत समीक्षा
की। आपने आपने एलडीएम श्री पांडे से आधार सीडिंग की प्रगति एवं एटीएम मे कैश की
उपलब्धता के संबंध किए गए प्रयासो एवं वर्तमान स्थिति के बारे मे जानकारी ली। आपने
आधार मैपिंग का कार्य शीघ्र संपादित करने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश
दिये हैं। श्रीमती अनुग्रह पी ने उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता से मुख्यमंत्री
कृषक समृद्धि योजना की वस्तुस्थिति एवं चना, मसूर तथा सरसों के उपार्जन एवं भुगतान की जानकारी
ली। आपने संबन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से उपार्जन एवं तुलाई का कार्य करने
के निर्देश दिये है। आपके द्वारा उचित मूल्य की दुकानों के संचालन, नवीन शैक्षणिक सत्र मे
छात्रावास मे प्रवेश के संबंध मे जानकारी ली गयी। आपने कार्यपालन अभियंता लोक
स्वास्थ्य अभियांत्रिकी श्री धुर्वे से नल जल योजना एवं हैंड पंप के संचालन की
जानकारी ली। आपने समस्याग्रस्त क्षेत्रो मे जल प्रदाय की व्यवस्था सुचारू रूप से
चलाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव अविलंब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। ज़िले मे
समस्त पात्र सौभाग्य योजना के हितग्राहियो एवं योजना के क्रियान्वयन के संबंध मे
विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर कार्ययोजन की जानकारी श्रीमती अनुग्रह पी
द्वारा ली गयी। आपने योजना के क्रियान्वयन मे कोई भी समस्या आने पर तुरंत संज्ञान
मे लाने के लिए कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी.
तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरू के सहित सभी विभागीय अधिकारी
उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment