सप्ताह मे 3 दिन होगी विभागीय समीक्षा
हर जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर सुनिश्चित करे
योजनाओ का क्रियान्वयन
अनूपपुर 21 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने आज ज़िले मे
संचालित विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों एवं योजनाओ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु
कार्ययोजना के बारे मे ज़िलाधिकारियों को अवगत कराया। आपने कहा हर सप्ताह शुक्रवार
एवं शनिवार को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा की जाएगी। हर
विभाग के ज़िलाधिकारी साप्ताहिक प्रगति की निर्धारित प्रारूप मे जानकारी प्रस्तुत
करेंगे। इसके साथ ही आपने हर जिलाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओ के
क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए कहा है। इस भ्रमण की रिपोर्ट हर सोमवार
को समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान हर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करनी
होगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत
श्रीमती सलानी सिडाना, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी,
एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरू
के सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment