Monday, May 21, 2018

उज्ज्वला योजना के नवीन पात्र हितग्राहियों का चिंहांकन कर लाभ प्रदाय सुनिश्चित करे – श्रीमती अनुग्रह पी


उज्ज्वला योजना के नवीन पात्र हितग्राहियों का चिंहांकन कर लाभ प्रदाय सुनिश्चित करे – श्रीमती अनुग्रह पी




अनूपपुर 21 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने उज्ज्वला योजना मे हुए विस्तार के अनुरूप लाभ प्रदाय सुनिश्चित करने हेतु ज़िला खाद्य अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि योजना मे विस्तार के अनुसार नवीन पात्रो का चिंहांकन कर लाभ प्रदाय सुनिश्चित करे। उल्लेखनीय है कि केंद्र शासन के निर्देशानुसार उज्ज्वला योजना मे विस्तार के फलस्वरूप एसईसीसी सूची के अतिरिक्त भी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिलेगा। अब 5 करोड़ के स्थान पर कुल हितग्राहियों के लक्ष्य को बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया गया है। अब एसईसीसी सूची के अतिरिक्त एससी/एसटी परिवारों की समस्त बीपीएल महिलाएं, पीएमएवाई(ग्रामीण) के लाभार्थी,अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी, अति पिछड़ा वर्ग के सदस्य, वनवासी आदि भी पात्रता की शर्तें पूरी होने के बाद लाभान्वित किया जाएंगे। इस परिवर्तन के आवेदन स्वीकार करने का कार्य  1 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है।  

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें