| एस.एम.एस. पर मिली तारीख को ही मण्डी में फसल लायें किसान |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की किसानों से अपील, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में उपार्जन की विस्तृत समीक्षा |
| अनुपपुर | 21-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की है कि एसएमएस द्वारा सूचित की गई तारीख को ही अपनी फसल मंडी में विक्रय करने के लिये लायें। इससे उन्हें और अन्य किसान भाईयों को फसल विक्रय करने में सुविधा रहेगी। श्री चौहान ने बताया कि किसानों को एसएमएस के द्वारा खरीदी की तारीख की सूचना देने की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी चना, मसूर और सरसों की फसल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा, किसान धैर्य बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि खरीदी कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिये। तत्काल भुगतान के समुचित प्रबंध किये जायें। श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश में उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री को समीक्षा के दौरान बताया गया की प्रदेश के 8 लाख 80 हजार से अधिक किसानों द्वारा अभी तक 67 लाख 78 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया है। खरीदी मूल्य का 91 प्रतिशत भुगतान किसानों को उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। इस मौके पर जानकारी दी गई कि 593 खरीदी केन्द्रों पर चना, मूसर एवं सरसों की खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। प्रदेश में कुल 9 लाख 46 हजार 861 मीट्रिक टन चना, मूसर एवं सरसों की खरीदी 4 लाख 19 हजार 393 किसानों से की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने गेहूँ खरीदी की बेहतर व्यवस्था की तारीफ की और अधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमी राव, आयुक्त मण्डी बोर्ड श्री फैज अहमद किदवई उपस्थित थे। |
Monday, May 21, 2018
एस.एम.एस. पर मिली तारीख को ही मण्डी में फसल लायें किसान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment