Monday, May 21, 2018

मुख्यमंत्री कृषि ऋण समाधान योजना से हो लाभान्वित


मुख्यमंत्री कृषि ऋण समाधान योजना से हो लाभान्वित


अनूपपुर 21 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कालातीत ऋण के समाधान हेतु शासन द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री कृषि ऋण समाधान योजना का लाभ लेने हेतु ज़िले के कृषको से अपील की है। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ज़िले मे 8189 कालातीत ऋण के प्रकरण हैं। इनमे से 1552 प्रकरणो हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। योजनानुसार मूलधन की वापसी पर ब्याज से छुट एवं जमा की हुई राशि के 50 प्रतिशत की पुनः ऋण प्राप्त करने की पात्रता हो जाएगी। साथ ही खाद बीज हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जावेगी। आपने कृषि एवं सहकारिता विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ मैदानी अमलो के माध्यम से इस योजना से अधिक से अधिक कृषको को लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें