सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, समाधान एक दिवस मे लापरवाही पर
कलेक्टर का सख्त रुख
अनूपपुर 21 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने आज सीएम
हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, समाधान
एक दिवस मे सेवा प्रदाय एवं आवेदनो के निराकरण की समीक्षा की। आपने कहा सीएम
हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, समाधान एक
दिवस मे लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जावेगी। कोई भी प्रकरण अनुत्तरित अग्रेषित
नहीं होने चाहिए। प्रारम्भिक स्तर मे ही समस्त आवेदनो का निराकरण संतोषजनक एवं
समाधानकारक करने का प्रयास होना चाहिए। लोक सेवा गारंटी एवं समाधान एक दिवस मे
अधिसूचित सेवाओं का समय सीमा मे प्रदाय न किए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक
कार्यवाही की जाएगी। बैठक
में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री
बालागुरू के सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment