रोजगार मेले को सफल
बनाने हेतु करे व्यापक प्रचार प्रसार
अनूपपुर
21 मई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी
ने ज़िले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 27 मई को आयोजित रोजगार मेले से
लक्षित परिणाम की प्राप्ति हेतु संबन्धित जिलाधिकारियों महाप्रबंधक उद्योग विभाग, डीपीएम आजीविका शशांक सिंह, अन्त्यव्यसायी , हथकरघा एवं खड़ी ग्रामोद्योग, पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासी कल्याण विभाग के अधिकारियों को इस हेतु व्यापक
प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है। आपने कहा आगंतुक कंपनियों की ज़रूरत के आधार पर आवेदन
एकत्र करें ताकि अधिक से अधिक युवाओं का नियोजन किया जा सके। उल्लेखनीय है कि 27
मई 2018 को शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल
एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया जायेगा। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े
उद्योग, शासकीय/अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित
कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु
काउसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के
पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार पंचायत-2018 मेला में जिला व्यागपार एवं उद्योग केन्द्री, अजीविका मिशन, आदिवासी वित्तल विकास निगम, जिला अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, घुमक्काड़/अर्द्धघुमक्कड़ विभाग, हथकरघा ग्राम उद्योग विभाग, खादीग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं आवेदन पत्र प्राप्त् किये जावेगें।

No comments:
Post a Comment