Monday, May 21, 2018

आपसी समन्वय एवं लक्ष्य के प्रति एकरूपता से हर मुश्किल का मिलेगा हल – कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ज़िले को हर पहलू मे ऊपरी पायदान मे ले जाने के लिए करना होगा समेकित प्रयास


आपसी समन्वय एवं लक्ष्य के प्रति एकरूपता से हर मुश्किल का मिलेगा हल – कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी

ज़िले को हर पहलू मे ऊपरी पायदान मे ले जाने के लिए करना होगा समेकित प्रयास





अनूपपुर 21 मई 2018/ अनूपपुर ज़िले की नवागत कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अनुपपुर ज़िले मे कार्यभार गृहण करने के पश्चात प्रथम कार्यदिवस मे ज़िले के विभिन्न विभागो के जिलाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। आपने कहा ज़िले को हर विभाग मे आगे ले जाने के लिए समेकित प्रयास आवश्यक है। इस हेतु हर अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एकजुट होकर प्रयास करना होगा। श्रीमती अनुग्रह पी 2011 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। आप ने इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा मे आने से पहले आपने एक निजी कंपनी मे भी एक वर्ष कार्य किया। आप मे जन सेवा के प्रति लगन थी यह लगन आपको इस सेवा तक खीच लायी। आप इससे पहले एसडीएम उज्जैन, एसडीएम बैरसिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत उमरिया, अलीराजपुर एवं डिंडोरी मे अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या हो ज़रूर बताए
श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त जिलाधिकारियों से कहा है कि दायित्वों के निर्वहन मे किसी भी प्रकार की समस्या आए तो बेहिचक आप से संपर्क करे। समस्या प्रशासनिक, राजनैतिक अथवा व्यक्तिगत किसी भी प्रकार की हो निःसंकोच संपर्क करे। आप ने कहा योजनाओ के क्रियान्वयन मे आने वाली बाधाओ को दूर करने हेतु त्वरित कार्यवाही की जावेगी।
निर्वाचन, ओडीएफ़ स्टेटस रहेगी प्राथमिकता
हर मापदंड मे शीर्ष 10 मे रहना है लक्ष्य
कलेक्टर ने कहा निर्वाचन कार्य एवं ज़िले को खुले मे शौच मुक्त करना आगामी समय मे ज़िला प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी इस हेतु संबन्धित अधिकारी युद्धस्तर पर प्रयास प्रारम्भ कर दें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सलानी सिडाना, अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरू के सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें